इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे ऋतिक - Khabar NonStop
मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ यश राज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। अब इस बात से भी पर्दा उठ गया है कि ऋतिक किस एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में रोमांस करेंगे। यशराज फिल्म्स ने इस बात खुलासा किया है कि इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। इस बात की पुष्टि यश राज फिल्म्स के ट्विटर हैंडल से हुई है।
फिल्म 2.0 से एमी का फर्स्ट लुक आया सामने, यहाँ देखें
.@Vaaniofficial | @iHrithik | @iTIGERSHROFF http://pic.twitter.com/NAlSBPuvbe
— Yash Raj Films (@yrf) October 12, 2017
आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्शन का सिद्धार्थ आनंद के कन्धों पर है। डायरेक्टर का कहना है कि ‘फिल्म मुख्य तौर पर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के इर्द-गिर्द ही घूमेगी, लेकिन इसमें एक एक्ट्रेस भी है, जो रितिक रोशन के अपोजिट नजर आएगी। इस किरदार के लिए मुझे वाणी सबसे बेहतर लगीं।’
बता दें कि फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर ने सिर्फ दो ही फिल्में की हैं। बीते साल वो रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे में भी नजर आई थीं, लेकिन ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी और बुरी तरह फ्लॉप हुई। फ़िलहाल इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ लेकिन रिलीज डेट की बात करें तो यह 25 जनवरी 2019 में रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kIaSX6
Comments
Post a Comment