sss

; //]]>

जिला पंचायत की बैठक में तमाम विषयों पर हुई चर्चा - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-जनपद मेरठ के विकास भवन में ज़िला पंचायत की बैठक हुई, जिसमें वार्डो में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। ज़िला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के सामने सभी सदस्यों ने कई मामलों में आपत्ति दर्ज कराई। इस पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने मुख्य अधिशासी अधिकारी एसपी शर्मा को आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी शर्मा ने ज़िला पंचायत के आय-व्यय के आठ प्रस्तावों पर राय मांगी गई, इसके साथ ही उन क्षेत्रों में अधिक विकास कार्य कराने पर ज़ोर दिया गया, जिनमें सामान्य से कम काम हुआ है। इस जनपदस्तरीय बैठक के दौरान ई-टेंडरिंग फीस में की गई बढोत्तरी के प्रस्ताव को भी रखा गया, जिसको सर्वसम्मति से पास कर दिया। गौरतलब है काफी समय से ई-टेंडरिंग की फीस पुरानी चल रही थी, जिसमें संशोधन नही किया गया था।

Meerut

वहीं, इस बैठक में ज़िला पंचायत सदस्य जितेन्द्र, मुन्ना गिरि और सीमा प्रधान ने कहा कि ज़िला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर ही विकास कार्य कराएं जाए। इसमें विधायकों की दख़लअंदाज़ी बंद होनी चाहिए। इस बैठक में मखदूमपुर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उधर, डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया को लेकर डीएम समीर वर्मा ने बचत भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कई विभागों की बैठक ली। इस बारे में डीएम ने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग एक ऐसे टीचर को नामित करे जो स्कूलों में जाकर बच्चों को इन बीमारियों के कारण और इससे बचाव के बारे में जानकारी दें।

पंचायत सदस्यों ने ​ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

इस बैठक में शिक्षा विभाग, नगर निगम, रेलवे, जिला पंचायत, कृषि विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अकेले नहीं बल्कि अन्य विभागों से तालमेल बैठाना होगा, जैसे ग्रामीण इलाकों में खेतों में या अन्य जगह पानी की भराव न हो और पंचायत राज विभाग के अधिकारी इसपर ध्यान दें। साथ ही एनजीओ से भी मदद लेने और लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। याद हो कि डेंगू के मरीजों को आंकड़ा मेरठ में 500 के पार पहुंच गया है और इसको लेकर प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है।

16 निगम, 199 पालिका और 439 नगर पंचायत के लिए जल्द होंगे चुनाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yIaSfx

Comments