मेरठः दीपावली पर मिलेगी भरपूर बिजली - Khabar NonStop
मेरठ। दीपावली के मौके पर इस बार आपको बिजली कटौती से परेशान नहीं होना पडेगा, रोशनी के इस त्यौहार पर बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। दरअसल, ये हम नहीं बल्कि बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे हैं।
बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से लूटी चेन
आपको बता दें कि, पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली पर शहरों-कस्बों और गांवों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाएगा। इस दीपावली पर शहरों से लेकर गांवों को भरपूर बिजली मिलेगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं के लिए हैल्प डैस्क की जानकारी देते हुए बताया कि एक्सईएन ऑफिस समेत बिजली अधिकारियों के कार्यालयों पर विभागीय कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और शिकायतकर्ताओं को एक टोकन भी दिया जाएगा और एक ही विंडो पर उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण किया जाएगा। साथ ही उन्होने कहा कि हैल्प डेस्क पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं को कर्मचारी गंभीरता से लें और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें।
दुल्हन की तरह सजा सेंट्रल मार्केट व सदर बाज़ार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xNQl9z
Comments
Post a Comment