सिंथेटिक भट्टियों पर सरधना एसडीएम का छापा - Khabar NonStop
मेरठ। सिंथेटिक मावा और मिलावटी मिठाईयों के खिलाफ चल रहे अभियान में सोमवार रात एसडीएम सरधना और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक ओर बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने सरूरपुर क्षेत्र के डाहर गांव में चल रही मिल्क केक की एक भट्टी पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटखोरी पकड़ी है। मौके से मिलावट करने के सामान को सील करने के साथ टीम ने 400 लीटर जहरीले घोल को नाली में बहा दिया। क्षेत्र में विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है जिसके चलते मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले टीम सरधना क्षेत्र में दो जगहों पर बड़ी कार्यवाही कर चुकी है।
रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता
SDM ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में मारा छापा
एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार रात डाहर गांव में चल रही जसबीर षर्मा की मिल्क केक की भट्टी पर छापा मारा। टीम को मौके पर भारी मात्रा में मिलावट होते मिली। मिल्क केक में धड़ल्ले से वनस्पति तेल और रिफाइंड की मिलावट की जा रही थी। इतना ही नहीं जिस मिठाई का नाम ही मिल्क केक हो उसमें जरा भी दूध का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। मिल्क पाऊडर में रिफाइंड मिलाकर यह मिठाई तैयार की जा रही थी।
शिया वक्फ बोर्ड देगा भगवान राम को चांदी के तीर
कुंतल भर मिठाई सील
छापा मारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई कुंतल मिलावटी मिठाई और वनस्पति तेल व मिल्क पाऊडर जफ्त कर सील किया है। इसके अलावा करीब 400 लीटर जहरीले घोल को नाली में बहा दिया गया है। छापेमारी के दौरान गोदाम की उपरी मंजिल पर मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री भी पकड़ी गई जिसमें नाबालिग मजदूरों से काम कराया जा रहा था। मिलावटी मिठाईयों के खिलाफ चल रहे अभियान में यह तीसरी बड़ी कार्यवाही है। इससे पहले सरधना और कालंद गांव में टीम इसी तरह की बड़ी कार्यवाही कर चुकी है। हालांकि ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद क्षेत्र में नकली मिठाई बनाने का यह काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKCf41
Comments
Post a Comment