किसानों और व्यापारियों के बीच मारपीट - Khabar NonStop
बुलंदशहर। जिले के जहांगीराबाद के कृषि उत्पादन मंडी में धान की कीमतों को लेकर किसानों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। गुरुवार की सुबह मंडी में धान की बोली लगने के बाद कुछ किसानों का माल तोलना शुरू हो गया। किसानों ने धान की दर कम बताते हुए माल तोलने से इंकार कर दिया और पल्लेदारों के तराजू भी फेंक दिए। व्यापारियों और पल्लेदारों द्वारा इसका विरोध करने पर किसान आपे से बाहर हो गए और मारपीट शुरू हो गई।
एक हफ्ते पहले अगवा छात्रा कोतवाली थाना पहुंची
किसानों ने मंडी के गेट पर लगाया जाम
मारपीट से गुस्साए पल्लेदारों ने भी किसानों पर हमला कर दिया जिसमें एक किसान को गम्भीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से क्षुब्ध किसानों ने मंडी के गेट पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और हंगामा करने वालों की भीड़ को हटाया। सूचना मिलने पर अनूपशहर के सर्किल ऑफिसर भी मौके पर पहुंचे और मंडी सचिव के साथ मिलकर किसानों से बातचीत की।
खाद्य विभाग द्वारा मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g4SaUa
Comments
Post a Comment