sss

; //]]>

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ठहराया इसके लिए जिम्मेदार - Khabar NonStop

Delhi government

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को यमुना नदी में फैले प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है । उन्होनें कहा कि दिल्ली सरकार यह जानते हुए भी कि दिल्ली में संयंत्रों की सफाई या फिर पानी में अमोनिया बढ़ने से पानी की सप्लाई रोकी जाती है, दिल्ली सरकार कोई तैयारी नहीं कर रही है।

सेक्सुअल हिंसा के मामले में पूरी दुनिया में अव्‍वल है दिल्‍ली

यमुना दिल्ली की जीवनदायिनी

लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश की जीवनदायिनी है मथुरा नदी, इसे साफ स्वच्छ रखना हम सबका कर्त्तव्य है। उन्होनें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि यमुना नदी के साफ सफाई की समुचित व्यवस्था होने के बावजूद भी अरविंद केजरीवाल सरकार भी पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अगर सरकार का रवैया ऐसे ही रहा तो जीवनदायिनी यमुना नदी इतिहास बनकर रह जाएगी।

देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह

दिल्ली सरकार सिर्फ कागजों में यमुना की सफाई कर रही

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कि करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने वाली दिल्ली सरकार यमुना को सिर्फ कागजों में साफ कर रही है। तिवारी ने कहा कि इसको लेकर भाजपा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और उपराज्यपाल से शिकायत करेगी।

अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrZIsP

Comments