‘इस साल समझ में आया है छठ पूजा का असल मतलब’ – ऋतिक - Khabar NonStop
मुंबई। मुंबई की उपनगरी जुहू में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हर साल जुहू बीच पर छठ पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते थे। लेकिन उन्हें इस पूजा का क ख ग… भी नहीं आता था लेकिन ऋतिक के लिए इस साल की छठ पूजा बेहद खास रही है। दरअसल खबर है कि उन्हें इस साल ही असल मायने में छठ पूजा के महत्व को समझा है।
मलाइका पर नहीं सुहाना पर टिक गई सबकी निगाहें
यहाँ तक कि पहली बार ट्विटर के माध्यम से देशवासियों को छठ पूजा की बधाई भी दी है। समस्त देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा है, “मैं हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था। लेकिन इस वर्ष मैंने छठ पूजा का असल महत्व समझा। सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं।”
Every year I would see huge devotional crowds on d beach. This year I understand d significance of chatt puja better!Happy chat puja 2 u all
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 27, 2017
आपको बता दें ऋतिक रोशन, गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में नजर आयेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब वह इस फिल्म में पटना से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति की भूमिका में होंगे। यही कारण है कि वह अपने इस किरदार के लिए बहुत ही बारीकी से बिहार की परंपरा और रीति रिवाज को समझ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें छठ पूजा के बारे में जानने का मौका मिला। गौरतलब है कि बिहार में छठ पूजा का अधिक महत्व है और यह एक बड़े त्यौहार की तरह मनाया जाता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zeSvQ3
Comments
Post a Comment