दाढ़ी बनवाने को लेकर हुई फायरिंग: तीन घायल - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के गांव भानपुर सपेरा में दाढ़ी बनवाने को लेकर दो समुदाय के बीच फायरिंग और पथराव हो गया। घटना में करीब 3 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बंद कर दिया है और घटना की जानकारी में पुलिस जुटी है।
AK-47 की गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के दो समुदाय की मिश्रित आबादी वाले गांव भानपुर सपेरा में उस वक्त हंगामा हो गया जब लोग बार्बर की दुकान पर दाढ़ी बनवाने और कटिंग करवाने के लिए एकत्रित हुए थे। एक सोनू नाम का और असलम नाम का युवक अपनी दाढ़ी बनवाने के लिए पहुंचे दुकान पर लगी भीड़ में असलम और सोनू के बीच अपनी दाढ़ी पहले बनवाने के लिए बहस हो गई कि पहले मैं बनवाऊंगा, कि पहले मैं…..दोनों युवकों में विवाद बढ़ गया।
मेरठ सिटी स्टेशन पर शुरू हुई लिफ्ट, यात्रियों को राहत
मौजूद लोगों का कहना
जानकारी देते हुए असलम और सोनू के भाई आदेश ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए बताया कि दाढ़ी बनवाने को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद पथराव और फायरिंग भी हो गई। जिसमें सोनू समेत कुछ लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zuGTV7
Comments
Post a Comment