‘अब नेताओं को देखते ही खड़े हो जाएंगे अफसर’ - Khabar NonStop
लखनऊ। योगी सरकार अपने विकास कार्यों के बजाए अपने फरमानों और योजनाओं के लिए लगातार चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि योगी सरकार ने सरकारी अफसरों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल योगी सरकार ने फरमान जारी किया है कि जब भी कोई एमएलए या एमपी अफसरों से मिलने आए तो अफसरों को उनके सम्मान में खड़े हो जाना चाहिए।
‘माननीयों को दे सम्मान’
बता दें कि प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव राजीव कुमार ने जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के तहत नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें अपर मुख्य सचिवों से लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसपी को निर्देश भेजे गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अगर सांसद और विधायक उनसे मिलने आते हैं, तो इन अधिकारियों को खड़े होकर उनका स्वागत और विदा करना होगा।
मथुरा में हुई भव्य गोवर्धन पूजा
दरअसल पिछले कुछ समय से सरकार को शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करते। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के नए दिशा निर्देशों के पीछे यही कारण हो सकता है।
इतना ही नहीं अधिकारियों को कहा गया है कि वह किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने से परहेज करें। इस कार्यक्रमों में सरकारी कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं।
बिजनौर: त्योहार की भीड़ में लुटेरों ने सर्राफ को बनाया निशाना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gtvu0i
Comments
Post a Comment