sss

; //]]>

हज सब्सिडी के पैसे को बच्चियों की शिक्षा में लगेः असदुद्दीन ओवैसी - Khabar NonStop

Asaduddin Owaisi

 

मेरठ। एआईएमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवेसी ने मेरठ में हाईकोर्ट बैंच मांग की हिमायत की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इंसाफ के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर लखनऊ और इलाहाबाद जाना पड़ता है। जिसकी वजह से आने-जाने में खासा वक्त लगता है, उन्होंने हज सब्सिडी की रकम का इस्तेमाल मुस्लिम बच्चियों की शिक्षा में करने की अपील की।

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है टीईटी की परीक्षा

दरअसल असदुद्दीन ओवेसी नौचंदी मैदान में आल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुस्लीमीन की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं, रोजगार, रोहिंग्या मुसलमानों के भारत में शरण लेने आदि के मसले पर भी अपने विचार रखे। नौचंदी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि सूबे में योगी और यादव सरकार में कोई अंतर नहीं है। केंद्र में तीन साल से मोदी सरकार है और छ माह से योगी सरकार है।

मेरठः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश

यादव राज की राह पर ही योगी राज है, इस सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण तमाम वारदातें हो रही हैं। उन्होने ये भी कहा कि सूबे की सरकार के पास दवाखानों में सुधार और बच्चों के इलाज के लिए पैसे नहीं है। योगी भी मोदी की तरह हवा-हवाई बातें करते हैं, सड़को, को गडढा मुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन दिल्ली से मेरठ तक हजारों गड्डे हैं।

मेरठ: मुठभेड़ के बाद पांच हजार का इनामी फरमान गिरफ्तार

जनता को भाजपा, आरएसएस किसी से डरने की जरूरत नहीं है। निकाय चुनाव के लिए ताल ठोकने पहुंचे ओवैसी ने अपने भाषण में मुस्लिम के साथ ही दलितों पर भी फोकस रखा। डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम लेते हुए कहा कि उन्होने संविधान बनाया था, जिनकी बदौलत हमें अधिकार और हक मिले। निकाय चुनाव में उन्होंने मुस्लिमों-दलितों से एकजुट होने की अपील की।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2giTab8

Comments