Diwali specials : घर को है सजाना तो बनाएं खुद ही बंदनवार
लाइफस्टाइल डेस्क। हिंदू -धर्म में दिवाली का त्यौहार ही सबसे बड़ा होता है। और यह त्यौहार सभी के लिए खास होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनके स्वागत के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां चालू कर दी जाती है। आप भी दीवाली या किसी भी खुशी के मौके पर घर के दरवाजे पर तोरण यानि बंदनवार लटका सकते है। इसके पीछे लोगों की यह धारणा है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का काफी कम प्रभाव पड़ता है। वैसे तो बाजार में कई तरह की बंदनवार मिल जाती है लेकिन आज हम आपको इसे घर पर बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते है। इसके लिए आपको कुछ खास सामान की भी कोई जरूरत नहीं पडेगी। आइये जानते है इसके लिए क्या जरूरी है ?…
– आवश्यक सामान :-
(1) अखबार
(2) कलरफुल धागा
(3) ग्लू गन
(4) कैंची
(5) कलरफुल पेपर
(6) स्टोन
(7) ग्लिटर्स
(8) मोतियों की लड़ी (bead chain)
बंदनवार बनाने का सबसे आसान तरीका :-
बंदनवार बनाने के लिए सबसे पहले अखबार को 4-4 इंच की पट्टियों में काट लें और एक स्टिक की मदद से इसे गोलाई का आकार दें। और इस बात का ध्यान रखें कि इसका साइज दरवाजे के हिसाब से रखें। इसके बाद अखबार से बनाई इन स्टिक को गोंद की सहायता से एक के ऊपर एक जोड़ते जाएं। फिर धागे कोे गोंद की मदद से इस स्टिक पर चिपका दें और जब पूरी स्टिक पर धागा चिपक जाए तो इस पर सजावट के लिए स्टोन या फिर मोती लगाएं। इसके लटकन बनाने के लिए कलरफुल पेपर को छोटे-छोटे चोरस आकार में काटें और इसे कोण का आकार दें। अब इसके किनारे में गोंद लगाकर इसे ग्लिटर में डुबोए ताकि यह इससे चिपक जाएं। अब मोतियों की लड़ी को काटकर इस लटकन के ऊपर चिपकाकर पहले से तैयार की हुए स्टिक के साथ जोड़ दें। और यही नहीं आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन लटकन को बड़ा और छोटा करके लगा सकते है। लीजिए अब आपकी बंदनवार बनकर तैयार है। यकीन मानिए इसके बनाने की विधि काफी आसान है।
The post Diwali specials : घर को है सजाना तो बनाएं खुद ही बंदनवार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i2iYZs
Comments
Post a Comment