48 घंटे की मेहनत से बनाई थी ‘पद्मावती’ की रंगोली, लोगों ने पैरों से रौंद दी - Khabar NonStop
मुंबई। फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर को देख लोग इस फिल्म के दिवाने हो गए हैं। हालाँकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म को लेकर काफी नाराज हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का शूटिंग के दौरान भी इसका काफी विरोध किया गया था, लेकिन अब फिल्म को लेकर विरोध और बढ़ गया है।
‘एमएस धोनी’ की ‘गर्लफ्रेंड’ का ऑडिशन वीडियो वायरल!
दरअसल, गुजरात के सूरत से खबर है कि वहां के एक कलाकार करण जरीवाला ने 48 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद ‘पद्मावती’ की रंगोली तैयार की थी। लेकिन कई लोगों ने मिल कर इस रंगोली को पैरों से रौंद कर रख दिया। जिससे कलाकार की मेहनत पर चंद सेकेंड्स में पानी फिर गया है। बताया जा रहा है कि जय श्री राम के नारे लगाने के बाद इस रंगोली को तहस नहस किया है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी, लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज करने के बाद से ही फिल्म काफी सुर्खियों में हैं। कई राजपूत संगठन और करणी सेना फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने फिल्म रिलीज न करने तक की धमकी भी दी है। फ़िलहाल आप तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह से इस रंगोली को रौंदा गया है।
#padmavati Rangoli Controversy!
A crowd of 100 people cried JAY SRI RAM AND rubbed out my 48hrs' intense work! Shocked!@RanveerOfficial http://pic.twitter.com/0yWbE7Jqfa— KARAN K. (@KARANK19522136) October 16, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ysML3B
Comments
Post a Comment