स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, थाई युवती समेत 44 गिरफ्तार - Khabar NonStop
इंदौर- स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने यहां 21 लड़कियों समेत 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी लड़कियों में बताया जा रहा है कि इनमें 8 लड़कियां मणिपुर और एक युवती थाईलैंड की है। स्पा संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
रोहित मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
दरअसल, पुलिस को काफी समय से सुचना मिल रही थी कि, स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने योजना के तहत पुलिस की एक टीम बनाई और छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस को जांच के दौरान स्पा सेंटर में 24 से ज्यादा रूम पाए गए हैं और स्पा सेंटर के अंदर से नीचे फ्लोर में जाने के लिए गुप्त सीढ़ियां भी बनी हुई हैं, जहां 8 रूम मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि, मुखबिर की सूचना पर कल रात तुकोगंज क्षेत्र के एक स्पा और मसाज सेंटर पर छापा मारा गया जहां से 21 युवतियां और 23 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा स्पा और मसाज सेंटर के संचालक मालिक गणेश राठौर और उसके नौ पुरुष कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिसकर्मी, आतंकियों को कर रहे थे हथियार सप्लाई, गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y92y87
Comments
Post a Comment