sss

; //]]>

यह कंपनी दे रही हर दिन 30 जीबी डेटा, जानें प्लान - Khabar NonStop

Aircel

टेलीकॉम कंपनी Aircel ने अपने ग्राहकों को लुभान के लिए एक नए प्लान का ऐलान किया है। जिसके तहत 999 रूपये का प्लान पेश किया है। इसमें हर दिन 30 जीबी डेटा दिया जाएगा। हालांकि खबरों के मुताबिक यह प्लान केवल चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। इसका मतलब है कि कपंनी इस प्लान में 900 जीबी डेटा 30 दिनों के लिए दे रहा है।

Motorola G5S का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें ऑफर्स

यह प्लान 2G और 3G दोनों ग्राहकों के लिए है। Aircel ने अभी तक भारत में 4G सेवाओं की शुरूआत नहीं की हैं, लेकिन एक अहम सवाल यह है कि क्या कोई 2G यूजर्स हर दिन 30 जीबी डेटा उपयोग कर सकता है।

फिर शुरू होगी Reliance JIO फोन की बुकिंग

इसके अलावा एयरसेल के पास 249 और 397 रुपये का कॉम्बो टैरिफ प्लान भी है। 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं, साथ ही इसमें 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड SMS, और 1GB 3G/2G डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं 397 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड SMS के साथ 56 दिनों के लिए 2GB प्रतिदिन दिया जाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gHjqsF

Comments